सर्टिफिकेट की जांच करायेंगे स्कूल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तैयारी. बीपीएल कोटे में नामांकित 200 बच्चों के प्रमाण-पत्र की सूची तैयार जमशेदपुर : नामांकन में फर्जी सर्टिफिकेट जमा कराये जाने की सूचना के बाद निजी स्कूलों ने सभी प्रमाण-पत्रों की जांच कराने का निर्णय लिया है. यह जांच निजी स्कूल अपने स्तर पर करायेंगे. यह प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू की जायेगी. वहीं जिला […]
विज्ञापन
तैयारी. बीपीएल कोटे में नामांकित 200 बच्चों के प्रमाण-पत्र की सूची तैयार
जमशेदपुर : नामांकन में फर्जी सर्टिफिकेट जमा कराये जाने की सूचना के बाद निजी स्कूलों ने सभी प्रमाण-पत्रों की जांच कराने का निर्णय लिया है. यह जांच निजी स्कूल अपने स्तर पर करायेंगे.
यह प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू की जायेगी. वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने बीपीएल श्रेणी में नामांकित 200 बच्चों की सूची तैयार की है, जिनके उम्र व अभिभावक के आय प्रमाण-पत्र की जांच जेएनएसी व अंचल कार्यालय से करायी जायेगी. प्रमाण-पत्र फर्जी पाये जाने पर बच्चों का न सिर्फ एडमिशन रद्द होगा, बल्कि अभिभावकों पर एफआइआर भी दर्ज कराया जायेगा. जमशेदपुर अभिभावक संघ की सिफारिश पर नामांकन पाने वाले बच्चों के दस्तावेजों की जांच नये सिरे से करायी जायेगी.
जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने कुल 178 बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र व उनके अभिभावक की आय प्रमाण एडीसी को भेजा था, लेकिन जांच सिर्फ 12 बच्चे के आय व जन्म प्रमाण-पत्र की करायी गयी थी. प्रशासन सभी बच्चों के सर्टिफिकेट के जांच कराने जा रहा है.
गरीब व अभिवंचित वर्ग की केटेगरी में नामांकित बच्चों के दस्तावेजों की जांच करायी जायेगी. लगभग 200 बच्चों की सूची तैयार है. जिसे संबंधित विभाग के पास भेजा जायेगा. फर्जी प्रमाण-पत्र का इस्तेमाल अपराध की श्रेणी में आता है.
बांके बिहारी सिंह, नोडल अॉफिसर, आरटीइ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










