जांच रिपोर्ट एनसीपीसीआर को सौंपी जायेगी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : शहर के प्राइवेट स्कूलों में कोटा सिस्टम को लेकर की गयी शिकायत की जांच पूरी कर ली गयी है. जांच रिपोर्ट तैयार कर एनसीपीसीआर के साथ ही मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी अपलोड कर दिया जायेगा. सूत्रों के अनुसार इस जांच रिपोर्ट में प्राइवेट स्कूलों को क्लीन चिट दे दी गयी है. लॉटरी के […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : शहर के प्राइवेट स्कूलों में कोटा सिस्टम को लेकर की गयी शिकायत की जांच पूरी कर ली गयी है. जांच रिपोर्ट तैयार कर एनसीपीसीआर के साथ ही मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी अपलोड कर दिया जायेगा. सूत्रों के अनुसार इस जांच रिपोर्ट में प्राइवेट स्कूलों को क्लीन चिट दे दी गयी है.

लॉटरी के बाद बिष्टुपुर स्थित संत मेरीज इंग्लिश स्कूल अौर डीएवी पब्लिक स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एनसीपीसीआर में शिकायत की गयी थी. जिसमें बताया गया था कि डीएवी बिष्टुपुर स्कूल 85 फीसदी और संत मेरीज इंग्लिश स्कूल में भी 80 फीसदी सीटें पहले ही आरक्षित रखी गयी थी. साथ ही टेल्को क्षेत्र के स्कूलों में टाटा मोटर्स व टीआरएफ के बच्चों की फीस में भी असमानता है. इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री जनसंवाद में भी शिकायत की गयी थी.
हिलटॉप में बीपीएल की सीटों पर सामान्य वर्ग के बच्चों के एडमिशन की शिकायत. टेल्को स्थित हिलटॉप स्कूल में गरीब व अभिवंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों पर अमीर व सामान्य श्रेणी के बच्चों का एडमिशन लेने की शिकायत भाजपा के महानगर प्रवक्ता अंकित आनंद ने स्कूल की प्रिंसिपल को एक ज्ञापन सौंप कर की है. इस शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने भी जिला शिक्षा अधीक्षक के पास पत्र लिख कर पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही है.
गौरतलब है कि शहर के प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के एडमिशन से पूर्व ही अलग-अलग केटेगरी में स्कूल प्रबंधनों द्वारा कोटा फिक्स किया गया है. जिसमें टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, सिबलिंग, एल्यूमिनाइ, स्टाफ, मैनेजमेंट, क्रिश्चयन समेत कई अन्य प्रकार के कोटे फिक्स किये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola