पूर्वी सिंहभूम के पांच हाई स्कूल होंगे बंद!
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : राज्य सरकार व नीति आयोग द्वारा संयुक्त रूप से राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों को बंद करने के फरमान के बाद अब नौवीं से लेकर बारहवीं तक के भी स्कूलों को बंद किया जायेगा. इससे संबंधित एक पत्र सभी जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा गया है. उक्त पत्र के आलोक […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : राज्य सरकार व नीति आयोग द्वारा संयुक्त रूप से राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों को बंद करने के फरमान के बाद अब नौवीं से लेकर बारहवीं तक के भी स्कूलों को बंद किया जायेगा. इससे संबंधित एक पत्र सभी जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा गया है.
उक्त पत्र के आलोक में नौवीं से बारहवीं तक के ऐसे स्कूल जहां छात्रों की संख्या 200 से कम है, इस तरह के स्कूलों को बंद कर पास के किसी स्कूल में विलय करने का आदेश दिया गया है. उक्त आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद सिंह ने सभी बीइइअो को एक फॉरमेट दिया है, जिस फॉरमेट को भर कर विभाग के पास जमा कर दिया गया है. जिला शिक्षा विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार के स्तर से तय किये गये पैमाने पर जिले के कुल 5 स्कूल बंद होकर पास के किसी स्कूल में विलय करने की केटेगरी में फिट बैठते हैं. जिसमें जमशेदपुर प्रखंड का कालीमाटी हाई स्कूल भी शामिल है.
जानकारी के अनुसार उक्त स्कूल को बंद कर उसे लक्ष्मीनगर स्कूल में विलय कर दिया जायेगा. दो दिनों के भीतर सभी बीइइअो द्वारा दिये गये दस्तावेजों की समीक्षा की जायेगी. उक्त सूची को एचआरडी में भेजने के साथ ही जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में भी रखी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










