जैप आइटी से ऑपरेटर ले करायें कंप्यूटर वर्क
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ओसियन से काम लेकर एडवांस को देने पर डीसी नाराज, दिया निर्देश जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में संचालित सेंट्रलाइज्ड कंप्यूटर सिस्टम ब्लैक लिस्टेड एजेंसी ओसियन इंटरप्राइजेज से लेकर दूसरी एजेंसी मेसर्स एडवांस बिजनेस कॉरपोरेट को देने पर भी उपायुक्त ने नाराजगी जतायी है. उपायुक्त ने एमजीएम अधीक्षक को दूसरी एजेंसी से भी काम वापस लेने […]
विज्ञापन
ओसियन से काम लेकर एडवांस को देने पर डीसी नाराज, दिया निर्देश
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में संचालित सेंट्रलाइज्ड कंप्यूटर सिस्टम ब्लैक लिस्टेड एजेंसी ओसियन इंटरप्राइजेज से लेकर दूसरी एजेंसी मेसर्स एडवांस बिजनेस कॉरपोरेट को देने पर भी उपायुक्त ने नाराजगी जतायी है. उपायुक्त ने एमजीएम अधीक्षक को दूसरी एजेंसी से भी काम वापस लेने का स्पष्ट निर्देश दिया है. ओसियन का कार्य विस्तार रद्द किये जाने और एडवांस को काम सौंपने के बाद कंप्यूटर का संचालन पुराने कर्मचारी ही कर रहे थे.
एडवांस उन्हीं कर्मचारियों को अपने अधीन रखकर कार्य संपादित करा रहा था. उपायुक्त ने एडवांड से काम वापस लेने के साथ ही एमजीएम अधीक्षक को जैप आइटी से कंप्यूटर ऑपरेटर लेकर कार्य संचालित कराने का आदेश दिया है. उपायुक्त के आदेश के बाद शनिवार को अधीक्षक डॉ बी भूषण उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. डीसी के नये आदेश के बाद एमजीएम प्रबंधन संशय में है कि जैप आइटी के ऑपरेटरों को वह मानदेय का भुगतान किस तरह करेगा. नियम के अनुसार सेंट्रलाइज्ड कंप्यूटर सिस्टम का संचालन एजेंसी से कराना है और प्रबंधन एजेंसी को भी मानदेय का भुगतान कर सकती है. बताया जाता है कि एमजीएम अधीक्षक इसी को लेकर दिशा-निर्देश लेने डीसी के पास गये थे.
कर्मचारियों ने जतायी रुचि
एमजीएम अस्पताल के कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग से कंप्यूटर की जानकारी रखते कर्मियों को कार्य में लगाने की मांग की है.
आज भी धरना देंगे कर्मी
एमजीएम अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने बोनस व एक दिन के वेतन की मांग को लेकर शनिवार को भी प्रदर्शन किया. आज वार्ता में बात नहीं बनने पर अस्पताल परिसर में धरना रविवार व सोमवार तक जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










