दुष्कर्म का विरोध किया तो महिला के शरीर में लगा दी आग, स्थिति गंभीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नशे में अपने दोस्त के साथ महिला का पीछा करते हुए उसके घर में घुस गया आरोपी टेंपो चालक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, दूसरा आरोपी फरार जमशेदपुर : गोविंदपुर थानांतर्गत भोला बागान की महिला ने जब दुष्कर्म का प्रयास कर रहे विनोद जायसवाल और उसके साथी का विरोध किया, तो दोनों ने मिल कर […]
विज्ञापन
नशे में अपने दोस्त के साथ महिला का पीछा करते हुए उसके घर में घुस गया
आरोपी टेंपो चालक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, दूसरा आरोपी फरार
जमशेदपुर : गोविंदपुर थानांतर्गत भोला बागान की महिला ने जब दुष्कर्म का प्रयास कर रहे विनोद जायसवाल और उसके साथी का विरोध किया, तो दोनों ने मिल कर उसके शरीर में आग लगा दी. गंभीर स्थिति में महिला को टीएमएच के बीसीयू में भर्ती कराया गया है. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. उसका शरीर 97 फीसदी जल चुका है. पुलिस ने आरोपी विनोद जायसवाल (टेंपो चालक) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसका साथी फरार है. घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है.
पीछा कर घर में जा घुसा
पीड़िता के भाई ने बताया कि गोविंदपुर के भोला बागान में उसकी बहन का घर उसके घर के बगल में ही है. शुक्रवार की रात उसकी बहन मेरे यहां (मायके) से अपने घर ससुराल के लिये निकली. घर जाने के दौरान ही आरोपी विनोद जायसवाल ने उसका पीछा किया और उसके घर पहुंचने के साथ ही पीछे-पीछे वह भी अपने दोस्त के साथ बहन के घर में घुस गया. उस समय दोनों दोस्त नशे में थे. घर में घुस कर विनोद मेरी बहन के साथ छेड़खानी करने लगा और दोनों दुष्कर्म का प्रयास करने लगे.
जब बहन ने इसका विरोध किया, तो विनोद ने कमरे में रखा किरोसिन पिंकी के शरीर पर छिड़क कर आग लगा दी. आग लगाने के बाद कुछ देर तक दोनों वहीं खड़े रहे. उसी दौरान एक व्यक्ति दौड़ते हुए मेरे घर आया और घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद पड़ोस से कई लोग मौके पर आये. कुछ लोगों ने पिंकी को बचाने का प्रयास किया. लोगों को देख कर विनोद भागने का प्रयास किया. उसी दौरान मेरे छोटे भाई और कुछ लोगों ने विनोद को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जबकि उसका साथी फरार हो गया. उसके बाद पिंकी को टीएमएच लाया गया.
बच्ची को स्कूल ले जाता था
पीड़िता के भाई ने बताया कि विनोद उनकी बेटी को स्कूल लाता-ले जाता था. इस कारण वह बहन को भी जानता था. कुछ दिन पूर्व भी उसने बहन के साथ छेड़खानी की और अभद्र बातें की थी तथा वह उसे गलत नजर से देखा करता था. इसकी बहन ने महिला थाना में लिखित शिकायत विनोद के खिलाफ की थी. लेकिन उस वक्त पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया.
परिजनों का आरोप : दूसरे आरोपी को पकड़ने का प्रयास नहीं कर रही पुलिस
टीएमएच में पीड़िता के परिजनों ने बताया कि दूसरे आरोपी को पकड़ने में पुलिस दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. विनोद जायसवाल ने पूछताछ के दौरान दूसरे साथी का नाम बताया है. लेकिन उसके बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है.
गोविंदपुर में महिला को जलाने का मामला आया है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.
प्रभात कुमार, सिटी एसपी, जमशेदपुर.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










