जमशेदपुर : स्कॉर्पियो के धक्के से जादूगोड़ा में दो यूसिलकर्मी की मौत, भीड़ ने की थानेदार की पिटाई

Updated:
विज्ञापन

सुंदरनगर-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग स्थित नरवा पुलिया पर शुक्रवार देर शाम स्कॉर्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार दो यूसिलकर्मियों की मौत हो गयी. घटना के बाद शव व स्कॉर्पियो को जब्त करने पहुंचे जादूगोड़ा थाना प्रभारी प्रभात कुमार की उग्र भीड़ ने पिटाई कर दी, जिसमें वह घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सुंदनगर […]

विज्ञापन

सुंदरनगर-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग स्थित नरवा पुलिया पर शुक्रवार देर शाम स्कॉर्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार दो यूसिलकर्मियों की मौत हो गयी. घटना के बाद शव व स्कॉर्पियो को जब्त करने पहुंचे जादूगोड़ा थाना प्रभारी प्रभात कुमार की उग्र भीड़ ने पिटाई कर दी, जिसमें वह घायल हो गये.

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सुंदनगर से जादूगोड़ा की ओर जा रही थी. वहीं, यूसिल में कार्यरत दयाल मार्केट निवासी संजय पात्र (30) एवं एक डुड़कू निवासी कृष्णा गोप (22) बाइक से सुंदरनगर की ओर आ रहे थे.

इसी क्रम में पुलिया पर स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल को सामने से ठोकर मार दी. सिर में चोट लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक खुद दोनों घायलों को लेकर यूसिल अस्पताल नरवा पहाड़ ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola