इलाज के दौरान महिला की मौत, हंगामा टीएमएच
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप, शिकायत करने से इनकार जमशेदपुर : सोनारी कारमेल स्कूल के पीछे रहने वाली एक महिला की टीएमएच के आइसीयू में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी. मौत के बाद भी महिला को ब्लड व स्लाइन चढ़ाया जा रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर मरीज […]
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप, शिकायत करने से इनकार
जमशेदपुर : सोनारी कारमेल स्कूल के पीछे रहने वाली एक महिला की टीएमएच के आइसीयू में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी. मौत के बाद भी महिला को ब्लड व स्लाइन चढ़ाया जा रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर मरीज के परिजनों ने जा देखा तो नाड़ी नहीं चल रही थी. साथ ही मॉनीटर पर भी कुछ नहीं दिखाया जा रहा था.
इसकी जानकारी जब परिजनों ने आइसीयू में तैनात डॉक्टर व नर्स को दी तो डॉक्टर ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. फिर परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों के अनुसार महिला के सीने में दर्द होने की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इमरजेंसी में आने पर वे खुद पैदल चलकर डॉक्टर के पास गयी, जांच के बाद डॉक्टरों ने निमोनिया का शक जाहिर करते हुए बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया.
इसके बाद स्थित ज्यादा खराब होने पर उसको आइसीयू में भेज दिया गया. महिला जिसके नाम से अस्पताल में भर्ती हुई थी, वह व्यक्ति टिस्को में नौकरी करता है. इसके कारण बाद में मामला शांत हो गया और शव को शीतगृह में रख दिया गया. हालांकि परिजनों ने इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत करने से इनकार कर दिया है.
टेल्को में गोली मारकर घायल करने के दो आरोपी बरी, मुख्य आरोपी फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










