अड्डेबाजी को लेकर मारपीट, बाइक छोड़ भागे युवक

Updated:
विज्ञापन

मानगो : दो राउंड फायरिंग, लोगों ने दो खाेखा पुलिस को सौंपा जमशेदपुर : मानगो जवाहरनगर शिव मंदिर के आगे टावर लगे मैदान में अड्डेबाजी को लेकर शुक्रवार की रात दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया. बस्तीवासियों द्वारा खदेड़ने पर लाल रंग की बाइक छोड़कर युवक फरार हो गये. एक पक्ष से संदीप […]

विज्ञापन

मानगो : दो राउंड फायरिंग, लोगों ने दो खाेखा पुलिस को सौंपा

जमशेदपुर : मानगो जवाहरनगर शिव मंदिर के आगे टावर लगे मैदान में अड्डेबाजी को लेकर शुक्रवार की रात दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया. बस्तीवासियों द्वारा खदेड़ने पर लाल रंग की बाइक छोड़कर युवक फरार हो गये. एक पक्ष से संदीप कुमार ने दो राउंड फायरिंग व पथराव करने का आरोप लगाया है.
सूचना पाकर पहुंची मानगो पुलिस ने घटना स्थल से बाइक जब्त की है. बाइक के आगे नंबर प्लेट टूटी थी और पीछे नहीं थी. लोगों ने पुलिस को दो खोखा भी दिया है. घटना के बाद काफी संख्या में लोग थाने पहुंच गये और हंगामा करने लगे. एसपी सिटी प्रभात कुमार ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और कार्रवाई का भरोसा दिलाकर भीड़ को थाने से हटवाया. पुलिस जब्त बाइक की चेचिस व इंजन नंबर के आधार पर बाइक मालिक का पता लगाने में जुट गयी है. इस संबंध में संदीप कुमार के बयान पर पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की दिशा में जुट गयी थी.
पूर्व में अनुपम को मारी थी गोली. पिछले वर्ष होली से पहले मैदान में अड्डेबाजी को लेकर राहुल कुमार के दूर के रिश्तेदार अनुपम कुमार को गोली मारी थी. पुलिस ने इस संबंध में तीन युवकों को गिरफ्तार किया था. शुक्रवार को फिर उसी मैदान में घटना को अंजाम दिया गया.
क्या है मामला
जवाहरनगर रोड नंबर चार के राहुल के मुताबिक वह रिलायंस कंपनी में काम करते हैं. वे शुक्रवार शाम टावर मैदान के पास दोस्तों के साथ बैठे थे. इस बीच चार-पांच बाइक से युवक लाठी-डंडा और पत्थर लेकर आये और पथराव किया. शोरगुल होने के बाद बस्ती के अन्य युवक भी आ गये, जिसके बाद बाइक सवार युवक भागने लगे. भागने के क्रम में दो राउंड हवाई फायरिंग की. इस दौरान एक युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola