राजधानी, शताब्दी दुरंतो में रेल नीर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटानगर होकर चलने वाली जनशताब्दी, राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों को अब रेल नीर बोतलबंद उपलब्ध कराया जायेगा. रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद जनशताब्दी, राजधानी, दुरंतो आदि ट्रेनों से दूसरे ब्रांड का बोतलबंद पानी तत्काल हटा दिया गया है. अब इन ट्रेनों में सिर्फ रेल नीर की आपूर्ति की जा रही […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटानगर होकर चलने वाली जनशताब्दी, राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों को अब रेल नीर बोतलबंद उपलब्ध कराया जायेगा. रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद जनशताब्दी, राजधानी, दुरंतो आदि ट्रेनों से दूसरे ब्रांड का बोतलबंद पानी तत्काल हटा दिया गया है. अब इन ट्रेनों में सिर्फ रेल नीर की आपूर्ति की जा रही है.
टाटानगर स्टेशन पर भी रेल नीर को प्राथमिकता के साथ बेचने का आदेश है, लेकिन रेल नीर की आपूर्ति नहीं होने की स्थिति में स्वीकृत दूसरे ब्रांड का पानी बेचने का आदेश है. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गर्मी के दिनों में 300 पेटी बोतलबंद पानी की डिमांड होती है. अन्य दिनों में यह संख्या 125 पेटी है. इसके अलावा वाटर वेंडिंग मशीन से भी पानी सप्लायी होता है.
मोबाइल छिनतई करते धराया, तीन मोबाइल बरामद. आरपीएफ जवानों ने बीती रात स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर में मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे एक युवक को धर दबोचा. युवक के पास से तीन मोबाइल बरामद किया गया, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा. युवक की पहचान बागबेड़ा निवासी सोमल किशन माथुर के रूप में की गयी है. सोमल बिहार के गया के फतेहपुर निवासी पप्पू कुमार का मोबाइल फोन लेकर भाग रहा था. आरपीएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया. उसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
स्टेशन में नौ ऑटो जब्त. आरपीएफ ने शुक्रवार को अभियान चलाकर स्टेशन इन और आउट गेट के समीप नो पार्किंग जोन में खड़े नौ ऑटो को जब्त कर लिया. ऑटो चालकों को चेतावनी देकर पीआर ब्रांड पर रिहा कर दिया.
गर्मी में पांच ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच. टाटानगर होकर चलने वाली पांच ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जायेगा. यात्रियों की प्रतीक्षा सूची देखते हुए छह से नौ अप्रैल तक अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे. ट्रेनों में टाटा-बैय्यपनहल्ली, टाटा-यशवंतपुर, टाटा-अमृतसर जलियांवाला बाग साप्ताहिक एक्सप्रेस, हावड़ा-टाटा स्टील एक्सप्रेस और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. शुक्रवार को कोच उपलब्ध नहीं होने से टाटा-यशवंतपुर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच नहीं लग सका.
टीटीइ रेस्ट रूम में लगेगा एसी. टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित टीटीइ रेस्ट रूम में जल्द ही एसी लगेगा. वाणिज्य विभाग ने सर्वे कर टाटानगर के टीटीइ रेस्ट रूम में एसी लगाने की अनुशंसा शुक्रवार को मुख्यालय भेजी गई है.
री-शिड्यूल होकर रवाना की गयी साप्ताहिक गीतांजलि. विलंब से चल रही साप्ताहिक गीतांजलि एक्सप्रेस को शुक्रवार लगभग पांच घंटे री-शिड्यूल कर हावड़ा से रवाना किया गया. ट्रेन का निर्धारित समय दोपहर 2:35 बजे है, जबकि ट्रेन रात 7:15 बजे हावड़ा से छूटी.
पांच माह से सप्लाइ बंद, मुनाफा कम है
विगत पांच माह से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल नीर की सप्लाई नहीं है. रेल नीर की आपूर्ति फिलहाल दानापुर स्थित प्लांट से होती है. स्थानीय स्तर पर किसी एजेंसी के नहीं होने से रेल नीर की सप्लाई में कोई एजेंसी दिलचस्पी नहीं लेती. दूसरा बड़ा कारण मुनाफा है. रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड के पानी में अधिक मुनाफा होने के कारण एजेंसी और दुकानदार दोनों स्टेशन पर रेल नीर की कृत्रिम किल्लत बनाये रखते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










