आउटसोर्स कर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर काम किया एमजीएम अस्पताल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : दो साल का बोनस, 25 दिसंबर की छुट्टी का पैसा देने सहित सात सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों (दुबे गुट) ने काला बिल्ला लगाकर काम किया. आउटसोर्स कर्मचारी संघ के सचिव भगवान दुबे ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. शनिवार तक कर्मचारी काला […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : दो साल का बोनस, 25 दिसंबर की छुट्टी का पैसा देने सहित सात सूत्री मांग को लेकर शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों (दुबे गुट) ने काला बिल्ला लगाकर काम किया. आउटसोर्स कर्मचारी संघ के सचिव भगवान दुबे ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.
शनिवार तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. उसके बाद रविवार -सोमवार को कर्मचारी धरना देंगे. बाद में अधीक्षक के घेराव पर निर्णय लिया जायेगा. वहीं, आउट सोर्स के अजय पाल गुट ने अस्पताल परिसर में बैठक कर चर्चा की. सभी ने आंदोलन किये बिना शांति पूर्वक ठेकेदार के पास अपनी बात रखने का निर्णय लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










