इवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हर वार्ड के लिए एक-एक इवीएम रहेगा रिजर्व जमशेदपुर : चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में 74 इवीएम लगेंगे. गुरुवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार, सामान्य प्रेक्षक एमएम प्रसाद, डीडीसी वी माहेश्वरी, एनइपी की निदेशक रंजना मिश्रा, डीआरडीए की निदेशक उमा महतो, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी(नगर पालिका) यस्मिता सिंह द्वारा इवीएम का प्रथम […]
विज्ञापन
हर वार्ड के लिए एक-एक इवीएम रहेगा रिजर्व
जमशेदपुर : चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में 74 इवीएम लगेंगे. गुरुवार को उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार, सामान्य प्रेक्षक एमएम प्रसाद, डीडीसी वी माहेश्वरी, एनइपी की निदेशक रंजना मिश्रा, डीआरडीए की निदेशक उमा महतो, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी(नगर पालिका) यस्मिता सिंह द्वारा इवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन किया गया.
कुल उपलब्ध इवीएम में से कौन-कौन इवीएम का चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में इस्तेमाल किया जायेगा उसका रैंडम चयन किया गया. चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव के लिए 18 मतदान केंद्र तय किया गया है, जिसमें अध्यक्ष अौर उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान केंद्र पर 18-18 इवीएम तथा दोनों पदों के लिए चार-चार इवीएम रिजर्व रहेंगे.
12 वार्ड के लिए 18 मतदान केंद्रों पर 18 इवीएम रहेंगे तथा बारह वार्ड के लिए एक-एक(कुल बारह) इवीएम को रिजर्व रखा जायेगा, ताकि किसी इवीएम के खराब होने पर उसकी जगह दूसरे से मतदान कराया जा सके. चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में 161 कर्मचारी लगाये जायेंगे जिसका पूर्व में ही प्रथम रैंडमाइजेशन किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










