सोनुवा के युवक की गम्हरिया में मौत

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास चांदुका कंपनी के अंदर रविवार को आयी आंधी-तूफान में क्वार्टर की दीवार गिरने से सोनुवा के सारंडिया टोला शंकरासाई के बाल्मिकी तांती (45) घायल हो गया था. घटना के बाद एक अप्रैल को घायल बाल्मिकी को कंपनी के अधिकारियों ने पहले आदित्यपुर के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास चांदुका कंपनी के अंदर रविवार को आयी आंधी-तूफान में क्वार्टर की दीवार गिरने से सोनुवा के सारंडिया टोला शंकरासाई के बाल्मिकी तांती (45) घायल हो गया था. घटना के बाद एक अप्रैल को घायल बाल्मिकी को कंपनी के अधिकारियों ने पहले आदित्यपुर के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, वहां स्थिति बिगड़ने पर टीएमएच ले गये, जहां सोमवार को मौत हो गयी. दीवार गिरने से अशोक लोहार समेत अन्य तीन भी घायल हुए थे.

बाल्मिकी तांती दो अप्रैल से चांदुका कंपनी में ज्वाइनिंग करने वाला था. एक अप्रैल को वह कंपनी पहुंचा था. कंपनी ने उसे कैंपस में र्क्वाटर में अन्य कर्मचारियों के साथ रहने को कहा था. इसी दौरान आयी आंधी-तूफान में दीवार गिरने से सभी घायल हो गये. इधर, मंगलवार को सोनुवा से मृतक की पत्नी सिद्धेश्वरी तांती समेत परिवार के कई सदस्य टीएमएच पहुंचे. पुलिस के समक्ष बयान देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. कंपनी की तरफ से मौजूद मैनेजर ने शव का अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को नौ हजार रुपये दिये. शव को लेकर परिजन शाम को सोनुआ अपने गांव चले गये.
मृतक को पांच बच्चे हैं. बड़ी बेटी राधिका की शादी हो चुकी है. वहीं दूसरी बेटी मोनिका (18), तीसरी शांति (12), चौथा बेटा आकाश (9) तथा पांच वर्ष की एक बच्ची है.
मुआवजा के बिंदु पर नहीं हुई बात
मृतक के परिजनों ने बताया कि कंपनी की तरफ से मुआवजा के बिंदु पर कोई बातचीत नहीं हुई है. सिर्फ नौ हजार रुपये देकर भेज दिया गया. अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को वापस कंपनी में बातचीत के लिए बुलाया गया है.
टॉप 200 में भी नहीं आया कोल्हान यूनिवर्सिटी
झारखंड से आठ संस्थानों ने की थी भागीदारी
एक्सएलआरआइ (जमशेदपुर) : 10वां रैंक (मैनेजमेंट संस्थान)
आइएसएम (आइआइटी धनबाद) : 27वां रैंक (ओवरऑल कैटेगरी)
आइआइएम (रांची) : 40वां रैंक (मैनेजमेंट संस्थान)
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (रांची) : 44वां रैंक (मैनेजमेंट संस्थान)
जिन्हें नहीं मिला रैंक : कोल्हान यूनिवर्सिटी (चाईबासा), गुरुनानक कॉलेज (धनबाद), झारखंड राय यूनिवर्सिटी (रांची), एक्सआइएसएस (रांची).
ओवरऑल टॉप थ्री
2016 में पहली बार जारी हुई थी रैंकिंग
04 कैटेगरी में की गयी थी रैंकिंग 2016 में
05 कैटेगरी शामिल हुआ 2017 में
09 कैटेगरी में है शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग 2018 में
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola