हजारीबाग एसपी ने दिये जांच के आदेश
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिहार के महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को स्कॉर्ट पार्टी बिना किसी अनुमति के प्राइवेट गाड़ी में हजारीबाग जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल से रविवार शाम घाघीडीह सेंट्रल जेल लेकर पहुंची थी. प्रभात खबर में मामला प्रकाशित होने के बाद हजारीबाग के एसपी अनिश गुप्ता ने मामले की जांच का आदेश दिया है. […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिहार के महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को स्कॉर्ट पार्टी बिना किसी अनुमति के प्राइवेट गाड़ी में हजारीबाग जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल से रविवार शाम घाघीडीह सेंट्रल जेल लेकर पहुंची थी. प्रभात खबर में मामला प्रकाशित होने के बाद हजारीबाग के एसपी अनिश गुप्ता ने मामले की जांच का आदेश दिया है. उन्होंेने सार्जेंट मेजर से स्कॉर्ट में शामिल सभी पुलिस अधिकारी और जवानों की सूची मांगी है. एसपी ने कहा कि हजारीबाग जेल से प्रभुनाथ सिंह को निजी वाहन से ले जाने का कोई आदेश नहीं था.
लापरवाही बरती गयी है. मामले की जांच कर स्कॉर्ट में शामिल जवानों पर कार्रवाई की जायेगी. शिफ्टिंग के दौरान पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया था.आइजी ने किया जवाब तलब. जेल आइजी हर्ष मंगला ने कहा कि हजारीबाग जेल से प्रभुनाथ सिंह ले जाने में निजी वाहन का इस्तेमाल किया गया या नहीं इसकी जानकारी ली जा रही है. जेल प्रशासन से जवाब मांगा गया है.
जेल अधीक्षक बोले हमें जानकारी नहीं. हजारीबाग जेल के अधीक्षक हमीद अंसारी ने कहा कि स्कॉर्ट के आने पर बंदियों को कागजी प्रक्रिया के बाद पुलिस के हवाले कर दिया जाता है. जेल प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है कि उन्हें किस वाहन से ले जाया गया. रविवार को पूर्व सांसद और उनके छोटे भाई दीनानाथ सिंह को रविवार को हजारीबाग जेल से जमशेदपुर घाघीडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया. शाम 5.15 बजे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और उनके छोटे भाई दीनानाथ सिंह घाघीडीह सेंट्रल जेल पहुंचे. प्रभुनाथ सिंह एक निजी कार की आगे सीट में बैठे थे. जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात जवान बंदी वैन में सवार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










