जमशेदपुर : चोरी में नाबालिग समेत तीन धराये
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा के सिदगोड़ा स्थिति घर का ताला तोड़कर चोरों ने मात्र 15 मिनट में जेवर समेत 15 लाख से अधिक का माल उड़ा लिया था. एक नाबालिग व तीन की गिरफ्तारी केे साथ ही पुलिस ने चोरी गया अधिकांश माल बरामद कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों ने ही बर्मामाइंस […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा के सिदगोड़ा स्थिति घर का ताला तोड़कर चोरों ने मात्र 15 मिनट में जेवर समेत 15 लाख से अधिक का माल उड़ा लिया था. एक नाबालिग व तीन की गिरफ्तारी केे साथ ही पुलिस ने चोरी गया अधिकांश माल बरामद कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों ने ही बर्मामाइंस के दो घरों में भी चोरी की थी.
एसएसपी अनूप बिरथरे ने शनिवार को कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि बागबेड़ा कि अमन कुमार के साथ एक नाबालिग ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. अमन पूर्व में भी चोरी में जेल जा चुका था. जबकि जुगसलाई के सोनार प्रदीप कुमार वर्मा ने चाेरी के जेवर को खपाने में अहम भूमिका निभायी.
घर बंद करते देखकर बना डाला प्लान : एसएसपी ने बताया कि अमन ने अरुणा मिश्रा को परिवार के साथ घर बंद कर जाते देखा था. इसके बाद अमन और नाबालिग लोहे का औजार लेकर पीछे की दीवार फांद कर भीतर घुसे. मात्र 15 मिनट में ही अलमारी खोलकर सभी सामान निकाल लिया और घर में रखे टेबुल के सहारे दीवार फांदकर फरार हो गये. जिस बैग में लोहे का हथियार लेकर आये थे उसी में चोरी का सामान लेकर पैदल निकल गये. नाबालिग ने बताया कि अरुणा मिश्रा की अलमारी का लॉक आसानी से टूट जाने के कारण 15 मिनट में उनका काम हो गया.
चोरी के गहने गला देता था सोनार प्रदीप : अमन ने पुलिस को बताया कि चोरी के जेवर वह सोनार प्रदीप कुमार वर्मा को देता था जिसे वह तुरंत गला देता था. उसकी जुगसलाई में ज्वेलर्स की दुकान है.
ठोस सोना जेवर बनाने के लिए दूसरे सोनार को वह देता था. इसके बाद बने आभूषण को बेच देता था. एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि गला सोना लेकर जेवर बनाने वाले दुकानदार को यह जानकारी नहीं होती कि जो वह सोना चोरी का है. पुलिस ने उस सोनार को भी हिरासत में लिया है जिसे गवाह के रूप में कोर्ट में पेश करेगी.
मेडल चोरी करने से किया इनकार
पुलिस की पूछताछ में अमन ने गोल्ड मेडल चोरी करने से इनकार किया. अमन ने बताया कि जेवर, नकदी और लैपटॉप की चोरी उन लोगों ने की. मेडल उनके पास नहीं है. पुलिस अभी मामले में पूछताछ कर रही है. पकड़े गये युवकों ने बताया कि उन्हें यह जानकारी अगले दिन अखबार से पता चली कि जिस घर में चोरी की वह अरुणा मिश्रा की है.
साकची में बनवाया था ताला काटने का औजार
अमन ने बरामद लोहे का औजार साकची में ऑडर देकर बनवाया था. सभी औजार बड़े-बड़े है. वह उसे स्कूल बैग में लेकर घूमता था, जब जहां मौका मिले चोरी को अंजाम देकर फरार हो जाता था. बर्मामाइंस में भी तीन फरवरी और 11 फरवरी को आठ लाख के जेवर व नगदी इन लोगों ने चोरी की थी. अमन ने बताया कि कटर उसने चोरी करने के लिए ही बनवाया था.
बरामद सामान : अरुणा मिश्रा के घर से चोरी
लैपटॉप – 1
कैमरा – 1
टैब – 1
घड़ी – 1
चांदी का सिक्का
सोने का जेवर, टॉप, नोज पिन, अंगूठी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










