एमजीएम अस्पताल के 14.75 करोड़ हुए सरेंडर

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के लगभग 14.75 करोड़ रुपये की निकासी नहीं हो सकी अौर राशि सरेंडर कर देना पड़ा. एमसीआइ के दिशा- निर्देश पर अस्पताल की त्रुटि को दूर करने के लिए फरवरी माह में 12.16 करोड़ का आवंटन दिया गया था, लेकिन परचेज कमेटी की आपत्ति के कारण अंतिम दिन तक राशि की […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के लगभग 14.75 करोड़ रुपये की निकासी नहीं हो सकी अौर राशि सरेंडर कर देना पड़ा. एमसीआइ के दिशा- निर्देश पर अस्पताल की त्रुटि को दूर करने के लिए फरवरी माह में 12.16 करोड़ का आवंटन दिया गया था, लेकिन परचेज कमेटी की आपत्ति के कारण अंतिम दिन तक राशि की निकासी हो सकी. इधर, अस्पताल में अग्नि बचाव उपकरण के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये का आवंटन मिला था, जिसकी निकासी भी नहीं हो सकी.

असाध्य रोग के 3.38 करोड़ की अंतिम समय में निकासी
मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना के अंतर्गत सिविल सर्जन कार्यालय को अंतिम समय में 2. 59 करोड़ रुपये तथा 79 लाख का आवंटन दिया गया. साथ ही 15 प्रतिशत निकासी की बाध्यता से छूट दी गयी. अंतिम समय में आवंटन आने निकासी के लिए सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद स्वयं कोषागार पहुंचे अौर देर शाम राशि की निकासी हुई. 3.38 करोड़ की निकासी 31 मार्च को कोषागार से सबसे बड़ी निकासी रही.
जेएनएससी के ठेकेदारों का ढाई करोड़ का बिल फंसा
एमजीएम अस्पताल में अग्नि बचाव उपकरण के लिए मिले ढाइ करोड़ के अावंटन की नहीं हो सकी निकासी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola