सोनारी बाइक चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के इस्ट ले आउट गैरेज से प्रदीप दास गुप्ता की दो बाइक चोरी के मामले में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार गोपाल सिंह मुंडा, राहुल लोहार तथा धीरज तंतुबाई उर्फ मोची (तीनों जनता बस्ती, सोनारी) के निवासी है. पकड़े गये युवकों की निशानदेही पर चोरी की […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के इस्ट ले आउट गैरेज से प्रदीप दास गुप्ता की दो बाइक चोरी के मामले में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार गोपाल सिंह मुंडा, राहुल लोहार तथा धीरज तंतुबाई उर्फ मोची (तीनों जनता बस्ती, सोनारी) के निवासी है. पकड़े गये युवकों की निशानदेही पर चोरी की गयी दोनों बाइक (जेएच09इ-2852 व जेएच05एस-9330) बरामद कर ली गयी है. एसएसपी अनूप बिरथरे ने पत्रकारों को यह जानकारी दी. चोरी की दोनों बाइक गोपाल सिंह ने घर में छुपा कर रखी थी. एसएसपी ने बताया कि मोची पूर्व में सोनारी में शंभू सिंह सरदार पर फायरिंग के मामले में जेल जा चुका है. प्रदीप दास के बयान पर 27 मार्च को सोनारी थाना में मामला दर्ज कराया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola