2.40 लाख यूथ होंगे दक्ष : कुलकर्णी स्किल सेंटर खुलेंगे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देश के 115 पिछड़े जिलों में पूर्वी सिंहभूम 27 वें स्थान पर, रैकिंग सुधारने पर जोर जमशेदपुर : नीति आयोग के पूर्वी सिंहभूम प्रभारी सह ऊर्जा सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम में 2.40 लाख युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए चिह्नित किया गया है. इसके लिए बड़ी […]
विज्ञापन
देश के 115 पिछड़े जिलों में पूर्वी सिंहभूम 27 वें स्थान पर, रैकिंग सुधारने पर जोर
जमशेदपुर : नीति आयोग के पूर्वी सिंहभूम प्रभारी सह ऊर्जा सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम में 2.40 लाख युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए चिह्नित किया गया है. इसके लिए बड़ी संख्या में स्किल सेंटर खोले जाने हैं, प्रशासन जमीन तलाश कर सरकार को शीघ्र रिपोर्ट भेजे.
नीति आयोग के पूर्वी सिंहभूम प्रभारी डॉ नितिन मदन कुलकर्णी शुक्रवार को जिला मुख्यालय सभागार में नीति आयोग द्वारा निर्धारित 27 इंडीकेटर्स के कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे. डॉ कुलकर्णी ने स्कूलों में तीसरी, पांचवी अौर सातवीं की परीक्षा में मैथ अौर लैंग्वेज के मूल्यांकन के लिए मैथ अौर लैंग्वेज के शिक्षकों की पोस्टिंग सुनिश्चित करने तथा स्कूलों में बुक बैंक बनाने का निर्देश दिया.
उन्होंने जिस स्थानों पर पेयजल नहीं पहुंच पा रहा है वहां दो करोड़ की लागत से पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य और पोषण पर भी अफसरों से विस्तार से चर्चा की और जरुरी दिशा-निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










