पूर्वी सिंहभूम को एक नंबर पर लाने का है लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : डॉ कुलकर्णी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के सौ से ज्यादा जिलों को विभिन्न आधार पर पिछड़ा घोषित किया है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला 27वें स्थान और हजारीबाग 21वें स्थान पर है. राज्य में सबसे नीचे साहेबगंज है. इसके लिए 27 इंडीकेटर्स तय किये गये हैं. केंद्र अौर राज्य सरकार द्वारा […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : डॉ कुलकर्णी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश के सौ से ज्यादा जिलों को विभिन्न आधार पर पिछड़ा घोषित किया है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला 27वें स्थान और हजारीबाग 21वें स्थान पर है. राज्य में सबसे नीचे साहेबगंज है. इसके लिए 27 इंडीकेटर्स तय किये गये हैं. केंद्र अौर राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले का प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है. इसमे स्वास्थ्य और पोषण, बच्चे का कम वजन में 30-30, कृषि में 20 तथा अन्य इंडीकेटर्स में अलग-अलग अंक निर्धारित किये गये हैं.

जिले में मुख्य रूप से हेल्थ एंड न्यूट्रिशियन, बच्चे के कम वजन, मां के स्वास्थ्य पर फोकस किया गया है ताकि जिला राज्य में प्रथम स्थान पर बने. हेल्थ एंड न्यूट्रिशियन, बच्चों के कम वजन में बहुत काम करने तथा निरंतर मॉनीटरिंग की जरूरत है. तिमाही रिपोर्ट तैयार की जायेगी, जिसकी समीक्षा होगी अौर जिला अन्य चीजों में आगे बढ़ेगा. कहा कि जिले में 15 से 29 साल तक के 2.40 लाख युवा चिन्हित किये गये हैं, जिसके लिए बड़ी संख्या में स्किल सेंटर खोलने की आवश्यकता होगी, जिसके लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने कहा गया है. साथ ही डाटा प्रबंधन भी बेहतर तरीके से करना है.

कंपनियों में बिजली चोरी की जांच के लिए गठित एसआइटी ने प्रारंभिक रिपोर्ट दी
एक-डेढ़ माह में राज्य में 750 निचले स्तर के कर्मचारियों की नियुक्ति होगी
पिस्टल सटा फाइनेंस कंपनी के अफसर से एक लाख लूटे
कोवाली
तिरिलगुट्टू जिला पार्षद कार्यालय के समीप दो युवकों ने की लूटपाट
जमशेदपुर. कोवाली थाना क्षेत्र के तिरिलगुट्टू के पास पिस्टल का भय दिखाकर भारत फाइनेंसियल इंकलुजन लिमिटेड के फील्ड अधिकारी विनोद भकत से अपराधियों ने एक लाख रुपये लूट लिया. घटना 29 मार्च की दोपहर 12 बजे की है.
घाटशिला कदमडीह निवासी विनोद भकत ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. विनोद ने बताया कि फील्ड अधिकारी होने के नाते वह हर दिन लोन की राशि वसूलने जाते हैं. गुरुवार सुबह वह कलेक्शन करके कुल 1,01,349 रुपये लेकर लौट रहे थे. दिन के 12 बजे तिरिलगुट्टू से आगे जिला पार्षद कार्यालय के समीप झाड़ी में पहले से छुपे दो युवक अचानक बाइक के सामने आ गये. एक युवक ने मुंह पर सफेद गमछा बांध रखा था, उसके हाथ में डंडा था. युवक ने डंडे से उसके दायें हाथ पर मारा.
दर्द से उसने बाइक का हैंडल छोड़ दिया. तब तक दूसरे युवक ने सीने में पिस्टल सटा दी और रुपयों वाला बैग छीन लिया. इसके बाद मुंह बांधे युवक ने उसकी बाइक स्टार्ट की और बैग व बाइक लेकर दोनों फरार हो गये. घटना स्थल से 500 गज की दूरी पर लुटेरों ने बाइक छोड़ दी. वह मदद लेकर रंगामटिया सेंटर पहुंचे. यहां से कंपनी के कर्मचारियों का फोन किया. कंपनी से राकेश, शहजाद आलम पहुंचे और फिर जानकारी पुलिस को दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola