लीज पर ‘अप्रैल फूल’ बना रही सरकार : डॉ अजय

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : 86 बस्तियों को लीज देने के मामले में सरकार लोगों को ‘अप्रैल फूल’ बना रही है. पहली अप्रैल को अभिनंदन की तारीख जानबूझकर चुना गया है. सरकारी भूमि पर बसे लोगों को जब लीज दिया जाना है, तो राज्य के किसी जिले में अब तक फॉर्म क्यों नहीं दिये गये? उक्त बातें कांग्रेस […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : 86 बस्तियों को लीज देने के मामले में सरकार लोगों को ‘अप्रैल फूल’ बना रही है. पहली अप्रैल को अभिनंदन की तारीख जानबूझकर चुना गया है. सरकारी भूमि पर बसे लोगों को जब लीज दिया जाना है, तो राज्य के किसी जिले में अब तक फॉर्म क्यों नहीं दिये गये? उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने शुक्रवार को सर्किट हाउस एरिया स्थित अपने आवासीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहीं. दस्तावेज कहां से लायेंगे बस्तीवासी.

डॉ अजय कुमार ने कहा कि पहली जनवरी 1985 से पूर्व की जमीन का दस्तावेज आम जनता कहां से लायेगी, जबकि अधिकांश बस्ती 1990 अौर उसके बाद बसी है. इसके अलावा टाटा स्टील ने 1700 एकड़ जमीन बस्ती के लिए छोड़ी थी, इसमें 1985 से पूर्व की नहीं के बराबर बस्ती थी. कुछ थी भी तो वह टाटा कमांड एरिया की. ऐसे में सरकार से लीज देने के मामले में वैसी बस्ती का क्या होगा. 1985 से पूर्व की हर बस्ती का अधिकृत डाटा सरकार के पास है, लेकिन सरकार जनता को मूर्ख बनाने पर तुली हुई है.

संवाददाता सम्मेलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय खां, आनंद बिहारी दूबे मौजूद थे.69 सीटों पर बेहतर रिजल्ट. डॉ अजय ने कहा कि नगर निगम व नगर पंचायत के 69 सीटी पर बेहतर रिजल्ट मिलेगा. आदित्यपुर में बागियों अौर असंतुष्ट को मनाने की कोशिश होगी. पूर्वी सिंहभूम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष को हटाने के लिए बैठक करने के डॉ अजय ने कहा कि यह गुटबाजी है. अनुशासित तरीके से बात रखें, ध्यान दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola