150 मेगावाट कटौती से शहर में गहराया बिजली का संकट

Updated:
विज्ञापन

एनटीपीसी. फरक्का यूनिट में गड़बड़ी, रोटेशन से आपूर्ति जमशेदपुर : फरक्का एनटीपीसी में बिजली उत्पादन यूनिट में आयी गड़बड़ी का असर शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा है. शुक्रवार शाम छह बजे से डिमांड के विरुद्ध कटौती कर बिजली की आपूर्ति की जा रही है, इससे मानगो समेत गैर कंपनी इलाका, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला- […]

विज्ञापन

एनटीपीसी. फरक्का यूनिट में गड़बड़ी, रोटेशन से आपूर्ति

जमशेदपुर : फरक्का एनटीपीसी में बिजली उत्पादन यूनिट में आयी गड़बड़ी का असर शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ा है. शुक्रवार शाम छह बजे से डिमांड के विरुद्ध कटौती कर बिजली की आपूर्ति की जा रही है, इससे मानगो समेत गैर कंपनी इलाका, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला- खरसावां, पश्चिम सिंहभूम में रोटेशन के आधार पर क्षेत्रवार बिजली आपूर्ति की जा रही है. 2100 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली फरक्का एनटीपीसी में 150 मेगावाट झारखंड बिजली बोर्ड का शेयर है. 150 मेगावाट बिजली आपूर्ति बंद होने से झारखंड के सभी पावर ग्रिड को नियंत्रित बिजली आपूर्ति करने संबंधी सूचना झारखंड स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर ने दे दी है.
फरक्का के एनटीपीसी यूनिट में गड़बड़ी के कारण कोल्हान में नियंत्रित बिजली आपूर्ति हो रही है, दूसरे स्रोतों से बिजली आपूर्ति का इंतजाम जल्द किया जायेगा.
अमरनाथ मिश्रा, विद्युत जीएम, जमशेदपुर एरिया बोर्ड.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola