गांजा कारोबारी की तलाश में एसटीएफ की छापेमारी दिल्ली एसटीएफ की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : एक करोड़ से अधिक के गांजा बरामदगी के मामले में फरार कारोबारी की तलाश में दिल्ली एसटीएफ की टीम ने बुधवार को मानगो के बैकुंठनगर में छापेमारी की. एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार और एएसआइ संजय ने मानगो पुलिस की मदद से राजू कुमार को खोज निकाला. पुलिस रिकाॅर्ड में दर्ज आरोपी […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : एक करोड़ से अधिक के गांजा बरामदगी के मामले में फरार कारोबारी की तलाश में दिल्ली एसटीएफ की टीम ने बुधवार को मानगो के बैकुंठनगर में छापेमारी की.

एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार और एएसआइ संजय ने मानगो पुलिस की मदद से राजू कुमार को खोज निकाला. पुलिस रिकाॅर्ड में दर्ज आरोपी राजू कुमार के पिता का नाम नहीं मिला और उसकी तस्वीर भी पहचान-पत्र में दूसरी थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने पूछताछ के बाद राजू को छोड़ दिया.
दिल्ली पुलिस को राजू कुमार पिता हरिनाथ प्रसाद की तलाश है. पुलिस टीम वास्तविक आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस के अनुसार 22 जुलाई 2015 को दिल्ली क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में पुलिस को मानगो निवासी राजू की तलाश है. दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम बुधवार को शहर पहुंची और मानगो पुलिस के सहयोग से राजू के घर छापा मारा. पुलिस के अनुसार दिल्ली पुलिस ने जिस राजू के घर पर छापेमारी की थी, वह जमीन का कारोबारी है.
40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा पारा
ट्रेलर खड़ा कर गुटखा खरीदने गया था चालक, कार ने मारी ठोकर, चार की मौत
टेल्को : एएसआइ घूस लेते गिरफ्तार, सस्पेंड
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola