टाटा स्टील ने जीती भूषण स्टील के अधिग्रहण की बोली, देश की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी बन जायेगी टाटा
Updated at : 24 Mar 2018 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिग्गज इस्पात कंपनी टाटा स्टील लिमिटेड ने कर्जबोझ से जूझ रही भूषण स्टील के अधिग्रहण के लिए बोली में जीत हासिल कर ली है. टाटा स्टील ने बोली राशि की जानकारी नहीं दी है. हालांकि, उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अधिग्रहण की कीमत 35,000 करोड़ रुपये है. नकद में […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिग्गज इस्पात कंपनी टाटा स्टील लिमिटेड ने कर्जबोझ से जूझ रही भूषण स्टील के अधिग्रहण के लिए बोली में जीत हासिल कर ली है. टाटा स्टील ने बोली राशि की जानकारी नहीं दी है. हालांकि, उद्योग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अधिग्रहण की कीमत 35,000 करोड़ रुपये है.
नकद में होने वाले इस सौदे के पूरा होने पर टाटा स्टील देश की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी बन जायेगी. इस सौदे से टाटा स्टील की मौजूदा 1.30 करोड़ टन सालाना की इस्पात उत्पादन क्षमता में भूषण स्टील की 56 लाख टन उत्पादन क्षमता और बढ़ जायेगी.
टाटा स्टील ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘उसे 22 मार्च, 2018 को भूषण स्टील लि के कर्जदाता समूह द्वारा सफल समाधान आवेदक के रूप में घोषित किया गया है, जो कि एनसीएलटी और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी समेत अन्य नियामकीय मंजूरी पर निर्भर करेगा.’ भूषण स्टील के लिए टाटा स्टील के अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील और भूषण स्टील के कर्मचारियों के समूह ने एक निजी इक्विटी फर्म के साथ मिलकर भी बोली लगायी थी.
भूषण स्टील पर बैंकों के समूह का कुल 48,100 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है. भूषण स्टील ने अलग नियामकीय जानकारी में कहा, ‘समाधान पेशेवर के निदेशों के मुताबिक, हम आपको सूचित करते हैं कि भूषण स्टील लिमिटेड ऋणदाताओं की समिति ने टाटा स्टील के समाधान योजना को ई- वोटिंग की प्रक्रिया के तहत मंजूर किया है.’ इसमें कहा गया है कि अब बीएसएल के समाधान पेशेवर राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण की आवश्यक मंजूरी के लिए समाधान योजना को उसके समक्ष पेश करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




