ePaper

जयंत सिन्हा ने एयर डेक्कन को दिया अल्टीमेटम

Updated at : 10 Jan 2018 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
जयंत सिन्हा ने एयर डेक्कन को दिया अल्टीमेटम

जमशेदपुर : केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने आज एयर डेक्कन को अल्टीमेटम दिया कि वे उडान योजना के तहत जमशेदपुर-कोलाकाता हवाई मार्ग पर 15 फरवरी तक उडान आरंभ करें. उन्होंने कहा कि अगर एयर डेक्कन ने इस समयसीमा तक उडान सेवा शुरु नहीं की तो किसी नये बोली लगाने वाले का चयन […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने आज एयर डेक्कन को अल्टीमेटम दिया कि वे उडान योजना के तहत जमशेदपुर-कोलाकाता हवाई मार्ग पर 15 फरवरी तक उडान आरंभ करें. उन्होंने कहा कि अगर एयर डेक्कन ने इस समयसीमा तक उडान सेवा शुरु नहीं की तो किसी नये बोली लगाने वाले का चयन किया जा सकता है.

सिन्हा ने कहा कि एयर डेक्कन के पास 19 सीटों वाला विमान नहीं है और उसे यह विमान आयात करना पडेगा और पायलट तथा दूसरे चालक दल के सदस्यों की भर्ती करनी होगी. उन्होंने कहा, हमने उनको आखिरी मौका दिया है कि वे 15 फरवरी तक सेवा आरंभ कर दे. अगर वे इस समयसीमा के भीतर सेवा शुरु नहीं करते हैं, तो किसी नई विमानन कंपनी को मौका दिया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola