निरंजन सिंह हत्याकांड: नीरज दूबे ने देख लेने की दी थी धमकी, एसएसपी ने की पूछताछ

गिरफ्तार संतोष सिंह, संतोष पांडेय से एसएसपी व सिटी एसपी ने की पूछताछ, पांच और हिरासत में सुराग मिलने पर पुलिस बंगाल में कर रही छापेमारी जमशेदपुर : साकची नागरमल मॉल के पीछे जुगसलाई सफीगंज मोहल्ला निवासी निरंजन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे की तरफ पहुंच गयी है. पुलिस ने शूटर अमन […]
गिरफ्तार संतोष सिंह, संतोष पांडेय से एसएसपी व सिटी एसपी ने की पूछताछ, पांच और हिरासत में
पुलिस सूत्रों के मुताबिक बागबेड़ा में निरंजन सिंह के हत्या की योजना बनी. 20 दिसंबर को हत्या से दो दिन पहले निरंजन सिंह का टाटानगर रेलवे स्टेशन में रुपये के लेनदेन को लेकर नीरज दूबे के साथ विवाद हुआ था. इस पर नीरज दूबे ने उसे देख लेने की धमकी दी थी. निरंजन सिंह की हत्या के बाद नीरज दूबे, अमन मिश्रा, संतोष पांडेय तीनों बागबेड़ा घर गये. घर से बैग में कपड़े लेकर संतोष सिंह की कार से चांडिल गये. पुलिस ने संतोष सिंह की लाल रंग की कार को जब्त कर लिया है. कार बागबेड़ा थाना में रखी है. वहीं पुलिस ने हत्याकांड में फरार अमन मिश्रा, नीरज दूबे समेत अन्य के परिजनों को हिरासत में रखे हैं. पुलिस की एक टीम बंगाल में फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










