बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ अजय- घूसखोरी का विरोध करने पर कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज करना बर्बरता

Updated at : 21 Dec 2017 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ अजय- घूसखोरी का विरोध करने पर कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज करना बर्बरता

जमशेदपुर : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज को पुलिस की बर्बरता करार दिया. राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि घूसखोरी की राशि अधिकारी से लेकर मंत्री तक पहुंच रही है. घूस का विरोध करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर सरकार उनकी आवाज को […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज को पुलिस की बर्बरता करार दिया. राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि घूसखोरी की राशि अधिकारी से लेकर मंत्री तक पहुंच रही है. घूस का विरोध करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज कर सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है.

इससे पूर्व डॉ अजय कुमार ने एसएसपी अनूप टी मैथ्यू से बात की. एसएसपी ने जांच और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. लाठी चार्ज की घटना के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने गुरुवार को प्रस्तावित पलामू दौरा रद्द कर दिया अौर वापस जमशेदपुर लौट आये. डॉ अजय ने बताया कि गुरुवार को लाठी चार्ज के विरोध में एसएसपी कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन कर दोषी पुलिस पदाधिकारी को निलंबित करने की मांग की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola