जमशेदपुर : संपत्ति विवाद में एक शख्‍स ने की अपने ही भाई, भाभी व 13 साल की भतीजी की हत्‍या

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2017 4:26 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर : डुमरिया में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मुसबनी के पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार विमल ने बताया कि आरोपी ने रात करीब डेढ बजे अपने भाई, भाभी और उनकी 13 साल की […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : डुमरिया में संपत्ति विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मुसबनी के पुलिस उपाधीक्षक अजीत कुमार विमल ने बताया कि आरोपी ने रात करीब डेढ बजे अपने भाई, भाभी और उनकी 13 साल की बेटी पर हमला कर उनकी हत्या कर दी.

हमले के समय ये तीनों लोग सोए हुए थे. इन लोगों का 15 वर्षीय बेटा भी वहां उनके साथ सोया हुआ था, जिसने भागने की कोशिश की, लेकिन उस पर भी हमला कर दिया गया. उसे यहां के टाटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत काफी गंभीर है.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हमले में इस्तेमाल किये गये हथियार को भी जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola