बिष्टुपुर : कर्मचारी पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज

कर्मचारी पर 10 लाख रुपये गबन का करायी प्राथमिकी
जमशेदपुर. जुगसलाई पीबी रोड निवासी व मेसर्स ब्राउन बंच प्रालि के डायरेक्टर रणदीप सिंह भाटिया ने बिष्टुपुर थाना में अपने कर्मचारी परसुडीह हलुदबनी निवासी बालेश्वर यादव के खिलाफ 10 लाख रुपये के गबन की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में बताया है कि बालेश्वर यादव उनके यहां वर्ष 2021 से डिलेवरी ब्वाॅय का काम करता था. पूर्व में जुगसलाई में दुकान थी. बाद में बिष्टुपुर में दुकान खोली गयी. बालेश्वर यादव द्वारा अक्सर 25 सौ से चार हजार रुपये तक गबन करता था. बाद में उसने काम छोड़ दिया. उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




