Live Updates

Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बने

Published by :Mithilesh Jha
Updated at :04 Jul 2024 6:03 PM
विज्ञापन
Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बने

Hermant Soren Oath Taking Ceremonty LIVE Updates

Hemant Soren Oath Ceremony: हेमंत सोरेन बृहस्पतिवार (4 जुलाई) को शाम 5 बजे से पहले ही झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और झामुमो-कांग्रेस-राजद-वामदल के गठबंधन के विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया था. उन्हें शपथ ग्रहण का न्योता भी दिया था. झामुमो ने कहा था कि हेमंत सोरेन 7 जुलाई को शपथ लेंगे, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बताया गया कि हेमंत सोरेन आज ही शपथ ले रहे हैं. हेमंत सोरेन अब झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनके शपथ समारोह में शिबू सोरेन और चंपाई सोरेन भी शामिल हुए.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

नए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दिया फूलों का गुलदस्ता

नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ लेने के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को फूलों का गुलदस्ता दिया. राज्यपाल ने भी फूलों का गुलदस्ता भेंटकर नए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी.

हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. हेमंत सोरेन ने आज अकेले शपथ ली. इस तरह हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बन गए.

थोड़ी देर में शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंच गए हैं. कुछ ही मिनट बाद हेमंत सोरेन को राज्यपाल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में ऐसे पहुंचे दिशोम गुरु शिबू सोरेन

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन राजभवन पहुंचे. राजभवन के अंदर दो लोग उन्हें पकड़कर उनकी सीट तक ले गए.

राजभवन में शिबू सोरेन और उनका परिवार

राजभवन में हेमंत सोरेन थोड़ी देर में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है. इस समारोह में शामिल होने के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन समेत उनका पूरा परिवार पहुंचा है.

कार्यकारी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन राजभवन पहुंचे

झारखंड के कार्यकारी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजभवन पहुंच गए हैं. राज्यसभा सांसद महुआ माजी, बादल पत्रलेख, दीपिका सिंह पांडेय समेत कई बड़े नेता राजभवन में मौजूद हैं.

डॉ रामेश्वर उरांव और इरफान अंसारी भी राजभवन पहुंचे

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक डॉ रामेश्वर उरांव और इरफान अंसारी भी राजभवन पहुंच गए हैं.

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे शिबू सोरेन, रूपी सोरेन

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रूपी सोरेन भी पहुंचे हैं. हेमंत सोरेन अपने माता-पिता शिबू सोरेन और रूपी सोरेन के साथ बैठे हैं. समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय भी शामिल हुए हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायक हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बन रहे हैं.

राजभवन पहुंचने लगे विधायक

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायक राजभवन पहुंचने लगे हैं. थोड़ी देर में हेमंत सोरेन राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ लेंगे.

झामुमो ने गठबंधन के सभी विधायकों को भेजा मैसेज

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन के सहयोगी दलों के सभी विधायकों को मैसेज भेज दिया है. कहा गया है कि सभी लोग 4:30 बजे तक राजभवन पहुंच जाएं. शाम 5 बजे हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन आज अकेले शपथ ले रहे हैं.

राजभवन में थोड़ी देर में शपथ लेंगे हेमंत सोरेन, अपने आवास से निकले

झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन थोड़ी देर बाद शपथ लेंगे. शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन अपने ‍आवास से निकल गए हैं.

हेमंत सोरेन ने शपथ से पहले शिबू सोरेन से लिया आशीर्वाद

हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आशीर्वाद लिया. हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा- आदरणीय बाबा से मिल आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए उनका आशीर्वाद लिया.

9 जुलाई को शपथ ले सकते हैं हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्री

हेमंत सोरेन आज शपथ ले लेंगे. इसके बाद उनकी कैबिनेट के मंत्री 9 जुलाई को शपथ ले सकते हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

आज अकेले शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बृहस्पतिवार की शाम को 5 बजे अकेले शपथ लेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सहयोगी दलों को इसकी सूचना दे दी गई है. पार्टी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि सभी 4:30 बजे तक राजभवन पहुंच जाएं.

शाम 5 बजे राजभवन में शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. शाम 5 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में हेमंत सोरेन सूबे के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola