इरगा में युवक का उत्पात, घर में लगायी आग

Updated:
विज्ञापन
इरगा में युवक का उत्पात, घर में लगायी आग

वाशिंग मशीन, लैपटॉप और टीवी समेत घरेलू सामान बाहर फेंककर तोड़ा

विज्ञापन

दारू. थाना क्षेत्र के इरगा में एक युवक ने पिछले दो दिनों से उत्पात मचा रखा है. रविवार को उक्त युवक बादल ठाकुर (पिता रघुनंदन हजाम) ने पहले अपने घर में रखी वाशिंग मशीन, लैपटॉप, टीवी समेत कई घरेलू सामान को बाहर फेंककर तोड़ दिया. इसके बाद अपने दो मंजिले मकान में आग लगा दी. जिससे घर में रखा सामान जल कर नष्ट हो गया. परिजन व ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दारू थाना को दी. पुलिस ने अग्निशमन वाहन को बुला कर आग पर काबू पाया. वहीं 21 मार्च को युवक ने छत पर रखीं ईंट को भी रास्ते में फेंक दिया. जिससे कई राहगीरों को चोट लगी. उत्पात मचाने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. परिजनों ने बताया कि 20 दिन पूर्व छत से गिरने से युवक की मां की मौत हो गयी थी. तब से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है.

ट्रेन से युवक लापता

विष्णुगढ़. थाना क्षेत्र के गाल्होबार पंचायत के केंदुआडीह गांव निवासी चिंतामन महतो (33 वर्ष) पिछले छह दिनों से लापता है. परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार चिंतामन महतो (पिता लाखो महतो) 16 मार्च को गांव के अन्य साथियों के साथ मजदूरी के लिए कटक (ओडिसा) जा रहा था. वह साथियों के साथ पारसनाथ स्टेशन में ट्रेन में बैठा था. साथियों ने बताया कि ओडिसा के जाजपुर स्टेशन तक चिंतामन साथ में था, उसके बाद वह लापता हो गया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola