आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला आज

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 29 May 2026 9:22 PM

विज्ञापन

विनोबा भावे विश्वविद्यालय

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 30 मई को कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. यह कार्यशाला उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका एवं भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए “भविष्य का विश्वविद्यालय : कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सामरिक उपयोग विषय पर होगा, जो विवि परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया जायेगा. कार्यशाला का आयोजन पीएम ऊषा के अंतर्गत किया जा रहा है. इसमें विश्व के चार शीर्षस्थ अकाउंटिंग फर्मों में से एक लंदन का डेलॉइट्टे के वरिष्ठ विशेषज्ञ भाग लेंगे. इसकी जानकारी देते हुए विवि के पीएम-उषा के निदेशक डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा की पहल पर यह कार्यशाला आयोजित है. शिक्षकों एवं शैक्षणिक प्रशासकों के लिए पूर्वाह्न 9:30 से अपराह्न 1:00 तक का सत्र निर्धारित किया गया है. वहीं विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए अपराह्न एक से चार बजे तक का समय निर्धारित है. विशेषज्ञों के साथ संवाद एवं प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया जायेगा.

एसोसिएशन का चुनाव 21 को

बड़कागांव. बड़कागांव प्रखंड फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का चुनाव 21 जून को होगा. चुनाव कार्य में सरकारी व अर्ध सरकारी कर्मचारी-पदाधिकारी का भागीदारी नहीं होगी. उनकी उपस्थिति होने पर चुनाव कार्य स्थगित किया जा सकता है. चुनाव पर्यवेक्षक सुनील कुमार सिन्हा, महासचिव राम प्रकाश वर्मा, सचिव अरुण राणा को बनाया गया है. जानकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नंदू प्रसाद ने दी.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola