महिला की मौत, सास, ससुर और देवर समेत छह पर हत्या का केस

Updated:
विज्ञापन
महिला की मौत, सास, ससुर और देवर समेत छह पर हत्या का केस

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन

इचाक. थाना क्षेत्र के करियातपुर गांव में लवली देवी (28 वर्ष, पति शशि रंजन कुमार कसेरा) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गयी. उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना सोमवार की दोपहर करीब 1.30 बजे की है. मृतका के पिता किशोरी कसेरा (ग्राम बुंडू, थाना पदमा निवासी) ने बेटी की हत्या के आरोप में इचाक थाना में मामला दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने उसके ससुर रामा कसेरा, सास सरस्वती देवी, पति शशि रंजन कुमार कसेरा, देवर रंजन कुमार कसेरा व सुरेंद्र कुमार कसेरा तथा ननद राजनंदिनी कुमारी देवी को आरोपी बनाया है. आवेदन में यह भी कहा है उनकी बेटी को ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित व जान से मारने की कोशिश कर रहे थे. इधर, घटना की सूचना पाकर पहुंची इचाक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है.

2018 में हुई थी लवली देवी की शादी, तीन बच्चे हैं

मृतका के मामा शिवशंकर कसेरा ने बताया कि लवली की शादी 2018 में हुई थी. वह किशोरी कसेरा की छोटी बेटी थी. मृतका लवली का एक पुत्र और दो पुत्री है. शशि रंजन कुमार कसेरा बच्चों और पत्नी लवली देवी के साथ माता-पिता से अलग रहता है. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola