देह व्यापार मामले में महिला गिरफ्तार
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

2025 में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से फरार थी
विज्ञापन
हजारीबाग. मुफ्फसिल पुलिस ने देह व्यापार मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उसके खिलाफ 23 जनवरी 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस ने देह व्यापार में उसकी संलिप्तता पायी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला फरार हो गयी थी. इधर, पुलिस को सूचना मिली कि वह फिर से देह व्यापार का कारोबार शुरू करने के लिए शहर में घूम रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला पुलिस के साथ शहर में छापामारी शुरू की. इसी क्रम में उक्त महिला को एक पेट्रोल पंप के समीप से गिरफ्तार किया गया.
यूजीसी एक्ट के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन 16 को
हजारीबाग. हजारीबाग सवर्ण एकता मंच यूजीसी एक्ट के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन करेगा. यह जानकारी गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संयोजक मुकेश कुमार ने दी. मौके पर मंच से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. संरक्षक दीपक सहाय ने बताया कि यूजीसी एक्ट एक काला कानून है. इसके विरोध में 16 मार्च को समाहरणालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने कहा यूजीसी कानून में बदलाव की मांग को लेकर आंदोलन चलेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विश्वनाथ शर्मा, अवधेश सिंह, सुबोध ओझा, सुनील पांडेय, सुनील राठौर, बप्पी करण, अजय शर्मा, आनंद शाही मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










