डुमर में सोलर जलमीनार से जलापूर्ति एक सप्ताह से बंद

Updated:
विज्ञापन
डुमर में सोलर जलमीनार से जलापूर्ति एक सप्ताह से बंद

अधिकारियों की उदासीनता के कारण धरातल पर जनता की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रही है.

विज्ञापन

: लोगो को नहीं मिल रहा पानी टाटीझरिया. हर घर नल जल योजना ठेकेदारों व विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण धरातल पर जनता की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रही है. गर्मी ने दस्तक दे दी है और नलों से पानी घर तक नहीं पहुंच रहा है. ऐसी ही परेशानी टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डुमर में है, जहां एक टोले में दर्जनों घरों में पानी का संकट उत्पन्न हो गया है. यहां ग्रामीणों को पेयजल के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है. डुमर के ग्रामीण रीना देवी, रंजू देवी, आरती देवी, मोहनी देवी, हिना देवी, सुनीता देवी, कलावती देवी, मुनकी देवी, गुड़िया देवी, शंकरी देवी, असलम, हिरामन राणा, सूरज शर्मा ने बताया कि सोलर जलमीनार से पेयजल की आपूर्ति पिछले एक सप्ताह से बंद है. गांव के कुआं व जलस्रोत सूखने के कगार पर हैं. पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान हैं. यहां के जल नल योजना के ठेकेदार फोन नही उठाते. हमलोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने मंगलवार को टाटीझरिया बीडीओ से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By सलाउद्दीन

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola