महंत, जनप्रतिनिधियों और वार्ड पार्षदों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
महंत, जनप्रतिनिधियों और वार्ड पार्षदों को किया गया सम्मानित

बड़ा अखाड़ा परिसर में रामनवमी संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

विज्ञापन

हजारीबाग. रामनवमी संरक्षण समिति की बैठक बड़ा अखाड़ा परिसर में रविवार को हुई. इसमें श्री श्री चैत्र रामनवमी 2026 को सफल बनाने को लेकर बड़ा अखाड़ा के महंत, मीडिया प्रतिनिधि, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधि एवं नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया. रामनवमी की भव्यता और सामाजिक सदभावना को बनाये रखने के लिए विचार साझा किये गये. बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी इंटरनेशनल रामनवमी के रूप में विख्यात है. इसे वैश्विक पहचान दिलाने के लिए रामनवमी महासमिति, रामनवमी संरक्षण समिति एवं सभी अखाड़ा निरंतर प्रयासरत हैं. रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान ने कहा कि रामनवमी के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में सभी वर्गों की सहभागिता महत्वपूर्ण है. हजारीबाग की रामनवमी को राजकीय दर्जा दिलाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. रामनवमी संरक्षण समिति के संरक्षक राजकुमार गोप, सचिव राजेश गोप, कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार प्रधान, वार्ड पार्षद विकास यादव, दीपक सिंह, राजू सिन्हा, बादशाह पासवान, दिलीप साव, अनिल कुमार, मुखिया नारायण साव, राजू यादव, सूरज कुमार, धर्मेंद्र शुक्ला, पूर्व महासमिति अध्यक्ष रंजन सिन्हा, विजय वर्मा, अनमोल साव, संजीव लाल भगत, ज्योति सिन्हा, मुकेश कुमार, परमेश्वर साव, परमेश्वर मेहता, अजय साव समेत समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं रामभक्त उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola