राजनीति विभाग में दीवार पत्रिका का अनावरण

Updated:
विज्ञापन
राजनीति विभाग में दीवार पत्रिका का अनावरण

विनोबा भावे विश्वविद्यालय

विज्ञापन

हजारीबाग. विभावि के राजनीति विभाग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा पर बुधवार को विद्यार्थियों द्वारा दीवार पत्रिका का अनावरण किया गया. विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण माेइत्रा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और सामाजिक समझ विकसित होती है. नैक द्वारा विद्यार्थियों के अच्छे कार्यों को पुरस्कृत व मान्यता देने की परंपरा विकसित करने को कहा गया है. दीवार पत्रिका का निर्माण विभाग के प्रथम सत्र में नौ नामांकित विद्यार्थियों ने किया. इसमें राहुल कुमार, पूजा मेहता, संदीप कुमार, बबली कुमारी, प्रज्ञा आर्या, विक्रम मेहता शामिल हैं. शोधार्थी श्वेता कुमारी, चंचल कुमारी और अंजना मासूम ने पत्रिका तैयार करने की पहलुओं की जानकारी दी. पत्रिका का अनावरण प्रथम सम सत्र में सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज करनेवाले राहुल कुमार और अंजू कुमारी ने किया. पत्रिका में विभिन्न समाचार पत्रों से संकलित लेख व खबरें प्रकाशित की गयी है. मौके पर प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह, शोधार्थी तथा प्रथम चतुर्थ समसत्र के विद्यार्थी उपस्थित थे.

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

बरही. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव का बरही चौक पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. श्री गौरव युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने चतरा जा रहे थे. मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, युवा विधानसभा अध्यक्ष मंजीत यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज, यमुना यादव, मोहम्मद ताहिर, गोविंद मेहता, विकास केसरी, सूरज, चुन्नू मेहता, विधानसभा उपाध्यक्ष फिरदौस खान मौजूद थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola