ग्रामीणों ने थाना के समक्ष दिया धरना

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने थाना के समक्ष दिया धरना

वृद्ध दंपती की हत्या का खुलासा नहीं होने से रोष

विज्ञापन

बड़कागांव. बादम पंचायत के बाबूपारा गांव में 15 फरवरी को वृद्ध दंपती की हत्या और 26 दिसंबर को पांच घरों में हुई चोरी के मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. गुरुवार को पूर्व मुखिया दीपक दास के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाना के मुख्य गेट के पास धरना दिया. ग्रामीणों ने प्रशासन से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और मामलों के जल्द खुलासे की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं. धरना में मुंशी दास, रामविलास दास, अशोक दास, उमेश दांगी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. ग्रामीणों ने बताया कि घटना के विरोध में इस वर्ष गांव में होली नहीं मनायी गयी. घटना के विरोध में न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च भी निकाला गया था. पुलिस ने मामले की जांच के तहत मृतक के पुत्र राजेंद्र दास, पुत्रवधू सरस्वती देवी और बालेश्वर महतो को पूछताछ के लिए थाना बुलाया था. क्या है मामला : बाबूपारा गांव में 15 फरवरी की रात वकील दास (70) और उनकी पत्नी झुनियां देवी (55) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी. घटना के 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्या के कारणों और अपराधियों का सुराग लगाने में विफल रही है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola