कुलपति को टीचर एजुकेटर ऑफ द ईयर सम्मान

Updated:
विज्ञापन
कुलपति को टीचर एजुकेटर ऑफ द ईयर सम्मान

इंडियन एसोसिएशन ऑफ टीचर एजुकेटर्स ने सम्मेलन में किया सम्मानित

विज्ञापन

हजारीबाग. विभावि के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा को वर्ष 2025-26 का प्रतिष्ठित टीचर एजुकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें इंडियन एसोसिएशन ऑफ टीचर एजुकेटर्स द्वारा सिक्किम के गंगटोक में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में प्रदान किया गया. सिक्किम के शिक्षा मंत्री राजू बस्नेत तथा सिक्किम केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो एसके स्वैन ने संयुक्त रूप से उन्हें यह सम्मान दिया. यह पुरस्कार देश के उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षाविदों को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है. इस अवसर पर प्रो शर्मा को एसएन मुखर्जी स्मृति व्याख्यान के लिए भी आमंत्रित किया गया. उन्होंने “रेस्पेक्टेड टीचर्स टीचर बेटर” विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना है, तो शिक्षा जगत की वास्तविकताओं को साहसपूर्वक समाज के सामने रखना होगा. आज समाज में शिक्षकों के प्रति सम्मान और विश्वास में गिरावट देखी जा रही है, जिसे पुनर्स्थापित करना आवश्यक है. कुलपति की इस उपलब्धि पर विभावि के शिक्षकों और शिक्षाविदों ने खुशी जतायी है.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola