डबल लेन की सड़क में एक लेन पर वाहनों का कब्जा

होमगार्ड ऑफिस रोड से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज रोड में प्रत्येक दिन दर्जनों ट्रक लाइन से खड़े रहते हैं.
हजारीबाग. होमगार्ड ऑफिस रोड से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज रोड में प्रत्येक दिन दर्जनों ट्रक लाइन से खड़े रहते हैं. दो लाइन की सड़क पर एक लाइन एफसीआई में आने वाले ट्रकों का कब्जा रहता है. इससे सड़क के एक ओर से ही वाहनों का आना-जाना हो पाता है. मंगलवार को एक एंबुलेंस को काफी परेशानी का सामना पड़ा. इस रोड में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के अलावा कारा प्रशिक्षण और पशु पालन विभाग के कार्यालय हैं. रेडक्रॉस सोसाइटी के नीरज कुमार पासवान ने बताया कि मंगलवार को एंबुलेंस को इस रोड से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एसके सिंह ने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त को पत्र लिखा गया है. एफसीआइ के प्रबंधक विकास गुप्ता ने कहा कि सड़क पर वाहन न रहे, इसके लिये सभी वाहन चालकों को विशेष निर्देश जारी किया गया है. सभी वाहनों को गोदाम के अंदर लगाने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा गोदाम के सामने खाली स्थानों में वाहन खड़ा करने को कहा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




