छह माह का बकाया वेतन को लेकर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा
Updated at : 09 Jul 2024 7:14 PM (IST)
विज्ञापन

बिजली विभाग में कार्यरत ऊर्जा मित्रों ने मंगलवार को हजारीबाग विद्युत एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया.
विज्ञापन
बरही.
बिजली विभाग में कार्यरत ऊर्जा मित्रों ने मंगलवार को हजारीबाग विद्युत एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक को ज्ञापन दिया. बरही डिविजन ऊर्जा मित्रों ने छह माह का बकाया वेतन भुगतान मेसर्स सांई से कराने की मांग की. वेतन भुगतान नहीं होने की स्थिति में मैसर्स साई कम्पनी के खिलाफ लेबर कोर्ट में मुकदमा दायर करने की बात की. इसके अलावा ज्ञापन में कुछ अन्य मांगों का भी उल्लेख किया गया है. ज्ञापन में ऊर्जा मित्र कौशल किशोर कौशिक, मो रब्बानी, सदानंद सिन्हा, संजीव घोष, अक्षय कुमार पांडेय, आशीष कुमार, राजेश कुमार गुप्ता, नरेश कुमार, संतोष चौधरी, प्रदीप कुमार राणा, कौलेश्वर यादव, रामप्रसाद राम, छट्ठू गुप्ता, दिलिप पंडित, संजय कुमार, शेखर कुमार, अभय कुमार, सुमन कुमार गुप्ता, अजय रविदास, कौशल ठाकुर, राहुल कुमार, राहुल कुमार, विपिन कुमार, मनोज ठाकुर, विनय प्रसाद, आजाद अंसारी के हस्ताक्षर शामिल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




