डीवीसी हजारीबाग में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम शुरू

Updated at : 16 May 2024 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
डीवीसी हजारीबाग में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम शुरू

स्वच्छ भारत स्वास्थ्य भारत कार्यक्रम के तहत दामोदर घाटी निगम हजारीबाग कार्यालय में गुरुवार से स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ.

विज्ञापन

हजारीबाग.

स्वच्छ भारत स्वास्थ्य भारत कार्यक्रम के तहत दामोदर घाटी निगम हजारीबाग कार्यालय में गुरुवार से स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. कार्यक्रम 31 मई तक चलेगा. डीवीसी कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली. उदघाटन निदेशक संजय कुमार, अमित कुमार शील, डॉ अशोक कुमार, सुजीत नारायण, दीपक कुमार, राहुल रंजन, डॉ जीतेंद्र झा ने किया. निदेशक संजय कुमार ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घरों से होती है. हमारे बुजुर्ग सुबह उठते के साथ घर और उसके आसपास की सफाई में जुट जाते हैं. इससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए. इस पखवाड़े के दौरान कई कार्यक्रम किये जायेंगे. जैसे स्कूली बच्चे के साथ मिल कर दिव्यांग विद्यालय, रिक्शा व टेंमो चालकों के साथ मिलकर गांव के लोगों को स्वच्छता का संदेश देना है. मौके पर सुनील कुमार, धीरज कुमार, मदन कुमार, शंकर सिंह, संदीप पाल, एस धनपति समेत काफी संख्या में डीवीसी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola