दो आरा मील में छापा मारा, एक गिरफ्तार

Updated at : 05 Mar 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
दो आरा मील में छापा मारा, एक गिरफ्तार

लकड़ी के अवैध कारोबार के खिलाफ छापामारी अभियान, मशीन व भारी मात्रा में पटरा व बोटा जब्त

विज्ञापन

लकड़ी के अवैध कारोबार के खिलाफ छापामारी अभियान मशीन व भारी मात्रा में पटरा व बोटा जब्त बरकट्ठा. बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो आरा मिलों पर बुधवार को कार्रवाई की गयी. लकड़ी के अवैध कारोबार में लगे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो को हिरासत में ले लिया. अभियान के तहत सहायक वन संरक्षक एके परमार के नेतृत्व में वन विभाग, पुलिस बल और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापामारी अभियान चलाया. इस क्रम में अधिकारी चुगलामो में अवैध रूप से संचालित आरा मिल पहुंचे. वहां से आरा मशीन, लगभग 100 फीट चिरान लकड़ी और अन्य लकड़ी को बरामद किया. आरा मील संचालक प्रकाश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. दो मजदूरों को भी हिरासत में लिया है. इसके अलावा बंडासिंघा में मेघू साव द्वारा संचालित अवैध आरा मशीन से लगभग 80 फीट मोटी और 25-30 फीट लंबी लकड़ी, 93 आरा पत्ती एवं अन्य सामग्री जब्त की गयी. वन अधिकारी को देख कर संचालक मेघू साव मौके से फरार हो गया. एके परमार ने कहा कि लकड़ी के अवैध कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. छापामारी अभियान में बरकट्ठा फॉरेस्टर संटू कुमार, बरही फॉरेस्टर अमर आंनद सरस्वती, चौपारण फॉरेस्टर पंकज कुमार महतो, अविनाश कुमार वर्मा, निचित कुमार महतो, सिकंदर साव, मनोरंजन कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola