ठंड और भूख से दो अनशनकारी बीमार

Updated:
विज्ञापन
ठंड और भूख से दो अनशनकारी बीमार

एनएसयूआइ की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में मांगों को लेकर एनएसयूआइ की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही. कड़ाके की ठंड में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को तबीयत बिगड़ने लगी है. मंगलवार को एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष अभिषेक राज कुशवाहा की तबीयत बिगड़ गयी. उन्होंने चक्कर आने, अत्यधिक कमजोरी और ठंड से कंपकंपी की समस्या बतायी. लॉ कॉलेज के छात्र राजेश कुमार का स्वास्थ्य भी लगातार कमजोर होता जा रहा है. हड़ताली छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव वर्षों से लंबित है. हॉस्टल बंद पड़े हैं. सुरक्षा व्यवस्था बदहाल है और शैक्षणिक सत्र अनियमित चल रहा है. बुनियादी सुविधाओं की कमी से छात्र परेशान हैं. इन्हीं समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से भूख हड़ताल शुरू की है. इस आंदोलन को एआइएसए की प्रदेश अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप और एआइडीएसओ अध्यक्ष जीवन यादव ने भी समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि यह संघर्ष विश्वविद्यालय को बचाने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए है. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन और तेज किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola