सुब्रतो कप फुटबॉल: इन 4 टीमों के बीच होगी फाइनल की खिताबी भिड़ंत, जानें आज के मैच का हाल

सुब्रतो कप फुटबॉल मैच शुरू होने से पहले मंच में उपस्थित अतिथि
हजारीबाग में 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है. अंडर-17 बालक, बालिका और अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले तय हो गए हैं. जानिए किन टीमों के बीच होगी खिताबी भिड़ंत.
हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट
हजारीबाग : शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार से हजारीबाग के ऐतिहासिक कर्जन ग्राउंड में शुरू हो गई. प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन उप विकास आयुक्त (DDC) रिया सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कुमारी नीलम, जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) आकाश कुमार सहित हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ जिले से आए खिलाड़ी, खेल शिक्षक और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे. उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए डीडीसी रिया सिंह ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों विकास होता है, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेल भी बेहद जरूरी है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल में अनुशासन बनाए रखने और जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की सीख दी.
पहले दिन के मुकाबले और फाइनल का पूरा समीकरण
प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालिका वर्ग के मैच न्यू स्टेडियम (संत कोलंबा मैदान) में खेले गए, जबकि अंडर-15 और अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबले कर्जन ग्राउंड में संपन्न हुए. तीनों वर्गों में फाइनल की तस्वीरें साफ हो गई हैं, जिनके खिताबी मुकाबले 14 जुलाई को खेले जाएंगे. अंडर-17 बालक वर्ग में पहला मुकाबला चतरा और गिरिडीह के बीच फाइनल खेला गया. जिसमें चतरा ने बोकारो को हराया. दूसरा मुकाबले के अडंर-15 वर्ग में गिरिडीह ने कोडरमा को 2-1 से और मेजबान हजारीबाग ने रामगढ़ को 2-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई. धनबाद की टीम को पहले दौर में 'बाई' मिला
इससे पहले सेमीफाइनल में चतरा ने धनबाद को रोमांचक मैच में हराकर फाइनल का टिकट कटाया. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में गिरिडीह ने मेजबान हजारीबाग को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं, अंडर-15 बालक वर्ग में रामगढ़ का मुकाबला हजारीबाग से हुआ. जिसमें रामगढ़ ने कोडरमा को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से रौंदा. जबकि हजारीबाग ने बोकारो को 5-0 से हराया. वहीं, गिरिडीह ने चतरा को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 से शिकस्त दी. धनबाद को इस वर्ग में भी बाई मिला. सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ ने धनबाद को और हजारीबाग ने गिरिडीह को बाहर का रास्ता दिखाते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की.
ये भी पढ़ें: अंधविश्वास की गिरफ्त में मोहम्मदगंज, पर्ची वाले बाबा के दरबार में हाजिरी लगा रहे ओझा से त्रस्त ग्रामीण
अंडर-17 बालिका वर्ग: हजारीबाग बनाम चतरा (फाइनल)
पहले दौर के मैच: बोकारो ने गिरिडीह को 3-0 से, रामगढ़ ने धनबाद को 2-0 से और चतरा ने कोडरमा को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल का सफर तय किया.
सेमीफाइनल: पहले सेमीफाइनल में मेजबान हजारीबाग ने आक्रामक खेल दिखाते हुए बोकारो को 6-0 से करारी शिकस्त दी. वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में चतरा ने रामगढ़ को 7-1 के भारी अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई.
ये भी पढ़ें: न दहेज, न लग्जरी कार, पुरखों की परंपरा को सम्मान, कसमार में बैलगाड़ी पर निकली बारात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










