टुसू परब लोक परंपरा व प्रकृति का संगम : प्रेमचंद

Updated:
विज्ञापन
टुसू परब लोक परंपरा व प्रकृति का संगम : प्रेमचंद

खरना पंचायत में टुसूमनी की विधि-विधान से हुई, पूजा-अर्चना के बाद विदाई यात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

विष्णुगढ़. खरना पंचायत में टुसू परब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ रंग-बिरंगे कागजों से सजी लकड़ी और बांस की पालकी में टुसूमनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े के साथ टुसू परब विदाई यात्रा निकालकर नजदीकी जलाशय में विसर्जित किया. झारखंड आंदोलनकारी सह शिक्षिका सविता महतो ने कहा कि टुसू परब एक माह तक चलने वाला लोकपर्व है. झारखंड आंदोलनकारी प्रेमचंद महतो ने कहा कि टुसू सिर्फ परब नहीं, बल्कि लोक परंपरा, प्रकृति का संगम है. यह उत्सव सामाजिक चेतना को मजबूत करता है. पूर्व जिप सदस्य जय प्रकाश सिंह पटेल व पूर्व मुखिया राजेंद्र महतो ने भी विचार रखे. मौके पर पूर्व मुखिया रीना देवी, राधा देवी, संगीता देवी, सीता देवी, डॉ थानेश्वर महतो, सुशील महतो, जोधा महतो, सोहर महतो, भोला महतो, जेएलकेएम प्रखंड उपाध्यक्ष सुरेश कुमार महतो, हुलास महतो, हरी महतो, बुधन महतो, विजय महतो, प्रीतम महतो, चेतलाल महतो, बुधन महतो, गोवर्धन महतो, तिलेश्वर महतो, नागेश्वर महतो, गुंजर महतो, कुंजलाल महतो, शिवशंकर महतो, टोकन महतो, लालिया देवी, केसु महतो, बीरेंद्र महतो, लालमन, सोहन, तुलो महतो समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola