सच्ची महानता सेवा और करुणा में निहित : बिशप आनंद जोजो

Updated:
विज्ञापन
सच्ची महानता सेवा और करुणा में निहित : बिशप आनंद जोजो

पाम संडे पर मसीही विश्वासियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन

हजारीबाग. ईसाई समुदाय ने रविवार को पाम संडे मनाया. इसके साथ ही पवित्र सप्ताह की शुरुआत हो गयी है. इसी के साथ गुड फ्राइडे और ईस्टर की तैयारियां भी शुरू हो गयी है. पाम संडे के अवसर पर वीटीआइ (वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जो हजारीबाग कैथेड्रल तक पहुंची. शोभायात्रा में शामिल मसीही विश्वासी हाथों में खजूर (पाम) की डालियां लिए प्रभु यीशु का गुणगान करते चल रहे थे. इस दौरान वायलिन, ढोलक और अन्य वाद्य यंत्रों पर पारंपरिक भजनों की प्रस्तुति दी गयी. मार्ग में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया. इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो उठा.

कैथेड्रल में हुआ मुख्य अनुष्ठान :

शोभायात्रा के कैथेड्रल पहुंचने के बाद मुख्य अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसका नेतृत्व मोस्ट रेव्ह बिशप आनंद जोजो ने किया. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पाम संडे विनम्रता और प्रेम का प्रतीक है. यीशु मसीह ने संदेश दिया है कि सच्ची महानता सेवा और करुणा में निहित है. समारोह का संचालन फादर अनूप लकड़ा के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान दीपूगढ़ा भजन मंडली ने कई भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. कैथेड्रल को पाम की डालियों, फूलों से सजाया गया था. इस अवसर पर पेरिश प्रीस्ट फादर एंथनी केजे सहित फादर टॉमी, फादर मनोज केरकेट्टा, फादर रोमानुस, फादर अब्राहम, फादर संतोष, फादर रेमंड व फादर विनोद समेत कई पादरी एवं धर्मबहनें उपस्थित रहीं.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola