केरेडारी के सलगा में वृक्ष रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला

वन बचाने की जरूरत है, तभी वन के जीव जंतु बच सकेंगे.
केरेडारी. पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत केरेडारी प्रखंड के सलगा सयानी मैदान में शुक्रवार को वृक्षरक्षाबंधन सह वन पर्यावरण मेला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता वन समिति के अध्यक्ष रूपलाल साव ने की. कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया पार्वती देवी, पंसस मीना देवी, वन पदाधिकारी अमर साहू ने संयुक्त रूप से की. मुख्य अतिथि सीओ रामरतन वर्णवाल ने कहा कि हरा भरा वन को उजाड़ा जा रहा है. वन बचाने की जरूरत है, तभी वन के जीव जंतु बच सकेंगे. वनों की देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य है. उन्होंने सभी लोगों से पौधा लगाने की अपील की. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर वनों को बचाने का संदेश दिया. मौके पर चंचला देवी, अर्जुन साव, गोपाल महतो, कुंवर साव, शनिचर गंझू, कपिलाश देवी समेत कई लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










