योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रशिक्षण

पंचायत प्रतिनिधियों और सहायकों को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

इचाक. प्रखंड मुख्यालय में पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तरीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पंचायत सहायकों को दक्ष बनाना था. पंचायत सचिव बादल कुमार के नेतृत्व में मुख्य प्रशिक्षक तापेश्वर कुमार, अनिकेत नायक, प्रशिक्षिका पुष्पा कुमारी, नीलम देवी ने पंचायत सहायकों को उनके उत्तरदायित्वों, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के संचालन और पंचायत योजनाओं के सदुपयोग के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी. अनिकेत नायक ने कहा कि इस प्रशिक्षण से पंचायतों में विकास का कार्य करना आसान होगा. लाभुकों को जागरूक करने का कार्य पंचायत सहायक करेंगे. प्रशिक्षण में पंचायत के विकास कार्यों में समन्वय को बेहतर बनाने पर चर्चा की गयी. मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, मुखिया नंदकिशोर कुमार, मुखिया मीना देवी, संगीता देवी, किरण देवी, सीता कुमारी, मंजू देवी, पंचायत सहायक शिव शंकर शर्मा, गणेश यादव, मनोज कुमार, कृष्णा प्रजापति, मुकेश कुमार, इंदर देव कुमार, सिकंदर कुमार, नीरज कुमार, विकास कुमार, सागर राणा, रेखा कुमारी, संतोष दास, प्रियंका कुमारी, रमेश कुमार, लवकेश कुमार, ममता कुमारी, स्वेता मेहता, रीता कुमारी, सविता कुमारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola