लू लगने से ट्रेलर चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
लू लगने से ट्रेलर चालक की मौत

लू लगने से ट्रेलर चालक की मौत

विज्ञापन

बरही. बरही करियातपुर स्थित ग्राम शिवपुर निवासी नरेश रविदास (45 वर्ष) की छत्तीसगढ़ में लू लगने से मौत हो गयी. नरेश रविदास वहां 18 चक्का ट्रेलर वाहन चलाने का काम करता था. बताया वह बुधवार की दोपहर को ट्रेलर लेकर निकला था. इसी दौरान लू के चपेट में आ जाने से उसकी तबियत बिगड़ गयी. उसे सहयोगियों ने इलाज के तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, पर इलाज के क्रम में रात मौत हो गयी. उसका शव गुरुवार को गांव में लाया गया. शव गांव लाने में चालक संघ के लोगों ने सहयोग किया. शव गांव पहुंचते मातम छा गया. परिजनों का रो रो के बुरा हाल है. करियातपुर पंचायत के मुखिया ने बताया निधन से मृतक के परिवार बेसहारा हो गया है. उसके एक आठ वर्ष व एक 14 वर्ष का पुत्र है. बड़ी पुत्री की शादी कर दी थी. चालक संघ ने कुछ आर्थिक किया. मुखिया ने स्थानीय प्रशासन से सहायता की अपील की है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola