अवैध शराब लदा ट्रैक्टर जब्त

Updated:
विज्ञापन
अवैध शराब लदा ट्रैक्टर जब्त

उत्पाद विभाग की भगहर जंगल में छापामारी

विज्ञापन

चौपारण. उत्पाद विभाग ने भगहर जंगल में छापामारी कर विदेशी शराब लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. ट्रैक्टर में शराब के अलावा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य सामग्री लदी थी. विभाग के लोग ट्रैक्टर को अपने साथ हजारीबाग ले गये. उत्पाद निरीक्षक सुमितेश कुमार ने बताया यह कार्रवाई हजारीबाग के सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर किया गया. भगहर में पहाड़ी किनारे एक ट्रैक्टर में भारी मात्रा में विदेशी शराब, स्पिरिट, खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर, होलोग्राम सहित शराब बनाने में प्रयुक्त कई सामान लदा हुआ बरामद किया. बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. छापामारी दल को देखते ही तस्कर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. तस्करों के नाम का पता लगाया जा रहा है. ताकि उसके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा सके.

स्टोन चिप्स लदा हाइवा जब्त

केरेडारी. सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल ने बड़कागांव-टंडवा मुख्य मार्ग में गर्रीकला बरगद चौक से स्टोन चिप्स लदे एक हाइवा को जब्त किया है. हाइवा पर लगभग 500 सीएफटी स्टोन चिप्स लदा था. जब्त हाइवा को सिकरी ओपी प्रभारी के हवाले कर जिला खनन पदाधिकारी को उचित कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है. इस संदर्भ में सीओ ने बताया कि गर्रीकला बरगद चौक पर हाइवा को रोककर चालक से चालान की मांग की गयी. जिसपर चालक ने चालान नहीं होने की बात कही. जिसके बाद उक्त कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola