छड़वा डैम में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां, मिलेगा रोजगार

Updated:
विज्ञापन
छड़वा डैम में बढ़ेंगी पर्यटन गतिविधियां, मिलेगा रोजगार

उपायुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में छड़वा डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. शनिवार को उपायुक्त हेमंत सती ने छड़वा डैम परिसर पहुंचकर प्रस्तावित विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त रिया सिंह, नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय एवं जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार तिवारी भी मौजूद थे. उपायुक्त ने डैम परिसर का भ्रमण करते हुए प्रस्तावित बोटिंग सुविधा, पार्क निर्माण स्थल, बहुउद्देशीय भवन एवं पार्किंग स्थल का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर कार्यों को शीघ्र धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. मौके पर उपायुक्त ने नगर आयुक्त को डैम के क्षतिग्रस्त गेट की मरम्मत एवं निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि सुरक्षा और संरचनात्मक मजबूती सुनिश्चित की जा सके. उपायुक्त ने कहा कि छड़वा डैम के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola